द फॉलोअप डेस्क
अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर सीएम हेमंत सोरेन ने साहिबगंज में कहा कि आज यहां झारखंड के संथाल परगना देश के सबसे गरीब पिछड़े आदिवासी वर्ग के वीर शहीद सिदो-कान्हू के जयंती दिवस के शुभ अवसर पर आज हम सिदो-कान्हू वन उपज संघ का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यूं तो हम लोग सिदो-कान्हू की जयंती और शहादत दिवस बरसों से मनाते आ रहे हैं। अब क्योंकि यह कार्यक्रम सरकारी स्तर पर भी घोषित है तो इस प्रकार हर साल उनकी याद में हम लोग यहां एकत्रित होते हैं। आज आप अपने दाएं-बाएं कई सारी चीजें देख पा रहे होंगे। आपके सामने कई स्टॉल लगी हैं कई ट्रैक्टर,एंबुलेंस लगा है। एलईडी गाड़ी लगी हुई है। सरकार का बिल्कुल अस्पष्ट यह मानना है और सरकार के मुलाजिम सरकार के कर्मचारी जिस चीज के लिए उनको तनखा दिया जाता है। इस राज्य के ग्रामीणों को किसानों को मजदूरों को,हम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बच्चों को आम नागरिकों के लिए क्या-क्या सरकार बनाते हैं योजनाएं,कैसे-कैसे आप लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। उसकी जानकारी हर व्यक्ति को हो।

सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर के लोगों तक पहुंच रहा
सीएम ने आगे कहा कि हम पंचायत स्तर में कैंप और शिविर लगाकर एलईडी गाड़ी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। ताकि आज सरकार की योजनाओं का लाभ हमारे ग्रामीण स्तर के लोगों तक पहुंच सके। राज्य अलग होने के 20 साल बाद यह पहली परिपाटी है जो हमने प्रारंभ किया है और आज कोई इस राज्य का पंचायत का व्यक्ति यह नहीं बता सकता कि हमारे पंचायत में आज तक कोई शिविर नहीं लगा है। कोई ना कोई शिविर,कोई न कोई विभाग,किसी न किसी गांव-पंचायत में जाकर शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी आपको दे रही है। क्योंकि हमने यह महसूस किया था कि बहुत सारे काम बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं। जो पदाधिकारी एयर कंडीशन कमरा है और रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग में कागजों पर ही बना करके खत्म कर रहे हैं। अब वह खत्म कर रहा परंपरा को खत्म करते हो गए उन योजनाओं का गठरी बांध-बांध कर कर करके सुदूरवर्ती क्षेत्र तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। राज्य के लोगों को उनके हक अधिकार मिल सके और इसकी जानकारी हम लोग समय-समय पर इसे लेकर कैंप लगाते हैं। हम खुद भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समस्याओं की जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। समाधान भी कर रहे हैं। आज के दिन में भी कई ऐसे जगह-लोगों के बीच से बात आती थी कि हमको तो कुछ नहीं पता नहीं है कि सरकार क्या काम कर रही है अभी आवाज धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

टीवी के माध्यम से हम गांव के लोगों से सीधे तौर पर बात करेंगे
सीएम ने आगे कहा कि आज सरकार की योजनाएं भी गांव तक जा रही है। सरकार की आवाज भी जा रही है और सरकार की नजरें भी वहां तक पहुंच गई है। अभी यह जो एलईडी टीवी आप सामने देख रहे हैं इसके माध्यम से आप सब लोग सरकार की योजनाएं और उसके लाभ के बारे में जान पा रहे हैं। बहुत जल्द हम ऐसी व्यवस्था लाने जा रहे हैं जिससे एलईडी के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में टीवी के माध्यम से हम सीधे तौर पर बात करेंगे। ताकि लोगों की समस्याओं की जानकारी हम तक पहुंच पाए। समय अभाव होने की वजह से और समस्याएं कई होने की वजह से उनके समाधान के लिए हमें क्षेत्र भ्रमण करने का वक्त थोड़ा कम मिलता है लेकिन आज कई तकनीकी सहायता आ गई है। जिससे उन क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्या का समाधान हम जरूर कर सकते हैं।
महुआ पर भी किया जाएगा एमएसपी फिक्स
सीएम ने आगे कहा कि हम लोगों का जो महुआ है। जिसका आज दलालों के माध्यम से और कई गलत तरीके से उसका उपयोग हो रहा है। आने वाला समय में इस महासंघ के माध्यम से महुआ पर भी एमएसपी फिक्स करने का हम लोग काम करेंगे। मजबूती के साथ इस महासंघ को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। आज इस लैंग्स पैक्स को अभी तो लगभग 1400 के लैंग्स पैक्स के गोडाउन हैं। अभी 500 मीट्रिक टन और 100 मीट्रिक टन वाला गोदाम बनना है जिसके लिए हम लोगों ने अभी 300 करोड़ रूपए करांकित किया है। आज यहां लगभग 156 करोड रुपए का उद्घाटन और लगभग 600 करोड रुपए का शिलान्यास किया जा रहा है। कई परिसंपत्तियों आपके सामने बट ही रहा है।

किसानों के उत्पाद को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहे है
आज के इस सिदो-कान्हू के जयंती दिवस पर सिदो-कान्हू के ही नाम पर हम लोगों ने सिदो-कान्हू कृषि एवं वन उपज राज्य सहकारी संघ द्वारा लैंग्स टैक्स के माध्यम किसानों के उत्पाद को उचित मूल्य दिलाने के लिए कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहे है। पहले चरण के लिए हम लोग इसकी सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। लगभग 10-12 मई तक यह अभियान चलेगा। इसमें लगभग 14 लाख लोगों को सदस्य की संख्या है उसको दोगुना करने का प्रयास किया जाएगा। जो भी खेती करने वाले लोग हैं वह लोग इसके सदस्य बन सकते हैं। आप लोग जिला से उसका फॉर्म लिजिए और फॉर्म भरकर सदस्य बनने का काम कीजिए। ताकि आप को चिह्नित किया जा सके कि आप खेती करते हैं और आपके पास यह संघ आकर आपके उत्पाद को खरीद सके और आपको बेहतर मूल्य इसका मिल सके।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT